Patna: सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. वही अब आरोपी की तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. मामला बेगुसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छौड़ाही थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबूक पर यदुवंशी चंदन नाम से बने आईडी से एक आपतिजनक मैसेज पोस्ट किया गया है. जो अत्यंत आपतिजनक एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने वाला है. सूचना पर मंझौल एसडीपीओ के नेतृत्व में छौड़ाही थाना पुलिस ने मामले का सत्यापन किया. सत्यापन के क्रम में पता चला कि वायरल आईडी छौड़ाही थाना क्षेत्र के पताही वार्ड नं-1 के चंदन कुमार का है. इस संबंध में आरोपी चंदन कुमार के विरूद्ध छौड़ाही थाना (कांड सं0-135/25) में मामला दर्ज किया गया. वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मंझौल एसडीपीओ के नेतृत्व में छौड़ाही थाना पुलिस टीम के साथ छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed