Patna: जमुई में इश्तेहार तामिला के दौरान दस वर्षों से फिरार हार्डकोर नक्सली को बांका पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली रंजय सिंह उर्फ अंजय सिंह जमुई जिले के सिमुतल्ला थाना क्षेत्र के कनौदी का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर (फुल्लीडुमर) थाना में दर्ज (काण्ड सख्या-276/2014) मामले में बांका सीजीएम के द्वारा निर्गत इश्तेहार का तामिला कराने के लिए फुल्लीडुमर ओपी पुलिस दलबल के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त रंजय सिंह उर्फ अजय सिंह के घर पहुँचे. इश्तेहार का तामिला कराने के क्रम में देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग रहा है, जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया. पूछे जाने पर अपना नाम रंजय सिंह उर्फ अंजय सिंह बताया गया, जिसका पहचान स्थानीय थाना के द्वारा भी किया गया. रंजय सिंह उर्फ अंजय सिंह जमुई का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बांका के अमरपुर (फुल्लीडुमर) थाना और शम्भुगंज थाना में तीन मामला दर्ज है.
