Patna: मुजफ्फरपुर के बनघारा में आयुष हत्याकांड का खुलासा करते हुए सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. जीजा-साला ने मिलकर दामाद के हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा निवासी मृतक का ससुर प्रेम कुमार और मीनापुर थाना क्षेत्र के मृतक के पत्नी का मामा अभिषेक कुमार उर्फ हंसलाल कुमार का नाम शामिल है. पुलिस घटनास्थल से 2 खोखा बरामद किया है. वही मृतक आयुष कुमार उर्फ जयराम का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सिवाईपट्टी और मीनापुर थाना में दो मामला दर्ज है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी की रात में सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा में आयुष कुमार उर्फ जयराम कुमार को गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली थी. सूचना पर पूर्वी-01 एसडीपीओ एवं थाना की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन किया. मृतक की पत्नी के फर्दब्यान के आधार पर सिवाईपट्टी थाना (कांड सं०-10/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्वी-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन सहित कई विभिन्न बिंदुओं पर कार्य कर घटना में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में मिली एक इनपुट के आधार पर गठित टीम प्रेम कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ हंसलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक आयुष कुमार द्वारा अपने गांव के ही लड़की के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम-विवाह किया गया था. इस संदर्भ में मृतक के ससुर द्वारा सिवाईपट्टी थाना (कांड सं०-111/24) दर्ज कराया गया था. प्रेम विवाह से नाराज होकर मृतक की पत्नी के परिवार वाले द्वारा प्रेम विवाह का लगातार विरोध किया जाता था, इसी कारण ही मृतक के ससुर एवं मृतक की पत्नी का मामा के द्वारा हत्या कांड को अंजाम दिया. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.
