Patna: सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में हमले का प्रयास में पुलिस आधा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सोनु कुमार, उसका भाई सुमन कुमार, मुकेश यादव, उसका भाई अरुण यादव, गोरख यादव और रोहित यादव का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सासंद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाँव गाँव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोधी दल की नारेबाजी करते हुए हमला करने की कोशिश की. मामले की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना (कांड सं0-158/25) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें 11 नामजद एवं अन्य को आरोपी बनाया गया. बक्सर एसपी के निर्देश पर डुमराँव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय आसुचना का संकलन करते हुए इस घटना में संलिप्त 6 आरोपी अबतक गिरफ्तार किया है. एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिये गठित टीम लगातार सघन छापामारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed