Patna: औरंगाबाद के खराटी में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी घर घुसकर लड़की के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया, विरोध करने पर पिता की पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अजीत कुमार सिन्हा के रूप में कई गई है. घटना बुधवार अहले सुबह की है. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि करीब 4:30 बजे खराटी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना घटित हुई हैं. सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा दिया गया. स्थानीय लोगो से पूछताछ में आता चला कि मृत अजीत कुमार सिन्हा के साथ जिन लोगों ने मारपीट की उनकी बेटी के साथ गलत कार्य करने के उद्देश्य से घर में घुसे थे. एफएसएल की टीम को भी मौके ओर बुलाया गया है. वही घटना में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछ-ताछ की जा रही हैं. इस संदर्भ में ओबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी ने दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. गठित एसआईटी आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed