Ranchi: राजधानी रांची में एक दर्जन स्थानों पर छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाला लोहरदगा का असरुद्दीन अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का ज्वेलरी खरीदने वाला सोनार भी धराया है. गिरफ्तार अपराधी में लोहरदगा जिले के लोहरदगा थाना क्षेत्र के हीरी बडकाटोली के रहने वाले असरुद्दीन अंसारी और रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी सोनार पप्पु कुमार का नाम शामिल है. आरपी के निशानदेही पर सोने का चेन, नोज पीन, नथिया, सोना टुकडा, सोना गलाने का सामान, घटना में प्रयुक्त बाईक और बाईक पर लगा फर्जी नं. प्लेट (JH01C7844) पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि हाल ही में विभिन्न इलाके में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. जिसपर अंकुश लगाने के लिये विशेष टीम गठित किया गया था. इसी क्रम में चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास से पूर्व के घटनाओं में शामिल बाइक सवार अपराधी द्वारा एक महिला के गले से सोने का चेन छिनतई की सूचना मिली. इस संबंध में चुटिया थाना (कांड संख्या-216/2025) में मामला दर्ज किया गया. सिटी एसपी के नेतृत्व में अपराधी को पहचान कर अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. तकनीकी सहायता, सीसीटीवी कैमरा के छानबीन के आधार पर असरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह राँची के विभिन्न इलाको में करीब 12-14 स्थानो पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी के निशानदेही पर छिनतई किया हुआ सोना खरीदने वाले कडरु पुल के नजदीक महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पु सोनार को भी गिरफ्तार किया गया. चुटिया निवारणपुर की महिला से छिनतई किया गया सोने का चेन सहित, सोने को गला कर बनाया हुआ सोने का अन्य सामग्री करीब 30.08 ग्राम सोना, ज्वेलरी दुकान से बरामद किया गया. मो० असरुदीन अंसारी एवं सोनार पप्पु कुमार उर्फ पप्पु सोनार दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व मे भी कई लूट, छिनतई में जेल जा चुका है.
