Ranchi: 9 हजार में केस से नाम हटाने का सौदा करने वाले बोकारो के गांधीनगर थाना में तैनात एएसआई को धनबाद एसीबी की टीम ने घुस लेते दबोचा लिया है. आरोपी एएसआई अजय प्रसाद गाँधीनगर थाना के बगल स्थित सीसीएल के क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया है. धनबाद एसीबी को शिकायत मिली थी कि 9 फरवरी को कुछ लोगों के बीच 04 नम्बर पेट्रोल पम्प के समीप पैसे को लेकर नोंक-झोंक हो रहा था. उस समय शिकायतकर्ता भी वहाँ खड़ा था. इसी पर गाँधीनगर थाना के एएसआई अजय प्रसाद ने मोबाईल के माध्यम से थाना बुलाये और कहे कि गाँधीनगर थाना (काण्ड सं0-18/25) में दर्ज मामले में तुम आरोपी हो, जेल जाओगे, तुम स्टुडेन्ट हो बचने का उपाय बता रहा हूँ कि तुम 9,000 रू० खर्चा दो तो तुम्हारा नाम हट जायेगा, नहीं तो तुम्हारा करेक्टर में दाग लगा देगें. पीड़ित गाँधीनगर थाना (काण्ड सं0-18/25) में दर्ज मामले के चश्मदीद गवाह है. फिर भी डरा धमकाकर केस के अनुसंधानकर्ता अजय प्रसाद द्वारा 9,000 रू० मांग रहा था. शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी ने सत्यापन कराया तो अजय प्रसाद द्वारा 10,000/- रू0 की मांग की गई. आरोप सही पाकर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद मंगलवार को अजय प्रसाद को 10,000 रूपये रिश्वत लेते गाँधीनगर थाना के बगल स्थित सीसीएल के क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *