Patna: एएसआई पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है. आरोपी ने सिर समेत शरीर के कई जगह चाकू से गोद दिया. विवाद सुलझाने के दौरान रिटायर्ड दरोगा के पुत्र ने वारदात को अंजाम दिया है.
जानकारी के मुताबिक बक्सर मुफस्सिल थाने में तैनात जख्मी एएसआई नितेश कुमार बक्सर की ओर से मुफस्सिल थाना चौसा की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में सेन्ट्रल जेल बक्सर के समीप मलाहचकिया गाँव के समीप ग्रामीणों का सड़क पर भीड़ देखा. भीड़ लगे होने का कारण पता करने पर जानकारी मिली कि सत्येन्द्र चौधरी नामक व्यक्ति अपने घर में आग लगा दिया है. और अपने परिवार के सदस्यों के साथ मार-पीट कर रहा है. इसके बाद नितेश कुमार ग्रामीणों से आग बुझाने का आग्रह किया गया. वही घटनास्थल पर पहुँचकर सत्येन्द्र चौधरी को समझाकर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया. इसी क्रम में सब्जी काटनेवाले चाकु से नितेश कुमार के सीर एवं अन्य हिस्सों पर हमला किया गया. जिससे वे काफी जख्मी हो गए. जख्मी नितेश कुमार डायल 112 को फोन किया. जिसकी मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई.
सूचना पर बक्सर एसडीपीओ के नेतृत्व में टाउन एवं मुफस्सिल थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. पुलिस मनचले आरोपी सत्येंद्र चौधरी को पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed