Ranchi: पलामू में कोलियरी मोड़ पड़वा के पास ट्रक में लोड करीब 90 लाख के 910 पेटी शराब पंडवा थाना पुलिस ने जब्त किया है. बरामद एमपी के सतना से बंगाल के सिलिगुड़ी के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी चालक देदाराम को गिरफ्तार किया गया है. वही 910 पेटी में 18,996 बोतल शराब जब्त किया किया गया है. इनमें McDowell’s No.1 का 233 पेटी, Imperial Blue का 667 पेटी शराब शामिल है. जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 80-90 लाख रुपये बताया गया है. इसके अलावे ट्रक (MP06HC-2946), चालक का मोबाइल और जीपीएस ट्रैकर भी पुलिस जब्त कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंड़वा थाना पुलिस को को वरीय पदाधिकारी से सूचना मिली कि एक एमपी नंबर की ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर थाना स्तर से एक टीम गठित कर प्रोफेशनल तरीके से छापामारी की गई. छापामारी के दौरान कोलियरी मोड़ पड़वा के पास पड़वा मोड़ की ओर से आ रही ट्रक (MP06HC-2946) को रोका गया. तलाशी लेने पर ट्रक से 910 पेटी अंग्रेजी शराब (18,996 बोतलें) बरामद किया गया. शराब से संबंधित कागजात मांगने पर चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद ट्रक, शराब तथा चालक को जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि वह यह शराब एमपी के सतना बंगाल के सिलिगुड़ी ले जा रहा था. जिसे वह एक ट्रांसपोर्टर के निर्देश पर ढो रहा था.
