Ranchi: रात को वाहन रोक कर लूटपाट करने वाले आरोपी के निशानदेही पर हथियार तस्कर को रांची के ईटकी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लापुंग थाना क्षेत्र के पोला निवासी आशीष उराँव, एक विधि-विरूद्ध किशोर, ईटकी थाना के डोला के रहने वाले श्रवण सिंह, कुल्ली महुआ टिकरा के रहने वाले सुका उराँव और खंभा के रहने वाले चारो मिंज का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 सिक्सर, 2 देशी कट्टा, 3 गोली, रॉयल इनफिल्ड बाईक औऱ पल्सर बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि देर रात एसएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध बेडो से लापुंग थाना की ओर बिना नम्बर प्लेट की चोरी के प्लसर बाईक से जा रहे हैं जिनके पास हथियार होने की सूचना है जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहें हैं. सूचना पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम सूचना के आधार पर छापामारी कर एक विधि-विरूद्ध समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा तथा चोरी का बाईक बरामद किया गया. पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि इनकें द्वारा रात्रि में आने जाने वाले वाहन को रोक कर लुटने का काम करते हैं पूर्व में भी इनके द्वारा धुर्वा थाना क्षेत्र में लूट-पाट किया गया था जिसमें इनलोगों के द्वारा एक बाईक लूटा गया था जिसे बरामद किया गया है. आज भी इनके द्वारा लापुंग के करमचौरा इलाके में चोरी का बाईक का उपयोग कर हथियार के बल पर सूनसान इलाके में लूटपाट के लिए योजना बना रहे थे. हथियार के बारे में पूछताछ करने पर ईटकी थाना क्षेत्र के ग्राम डोला निवासी श्रवण सिंह तथा सुका उरांव से खरीदे हैं जो दोनों हथियार सप्लायर हैं. आरोपी के निशानदेही पर छापामारी टीम हथियार सप्लायर श्रवण सिंह तथा सुका उरांव को गिरफ्तार किया. पुछ-ताछ के क्रम में इनके द्वारा बताये गये स्थान पर तलाशी के क्रम में एक सिक्सर एवं एक देशी कट्टा दोनों के पास से बरामद किया गया. तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में ईटकी थाना (कांड सं018/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी हत्या का प्रयास, लूट, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुका हैं. आशीष उरांव और श्रवण सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में सात मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed