Patna: खगड़िया के उसरी से हथियार तस्कर को पुलिस गिरफ्तार किया है. गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी वार्ड नं0-04 के रहने वाले आरोपी तस्कर विवेकानन्द यादव के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 3 गोली और 104350 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के निर्देश पर हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को गोगरी थाना पुलिस 1 देशी कट्टा, 3 गोली एवं 14350 रुपया के साथ विवेकानन्द यादव को उसरी उनके घर से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में गोगरी थाना (कांड संख्या-287/25) में मामला दर्ज किया गया है.
