Patna: अररिया जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखागार में अभिलेख को बदलवाने में शामिल आऱोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनु जोकीहाट थाना क्षेत्र के तुरकैली वार्ड नं०-11 का रहने वाला है.

मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसपी ने बताया कि अररिया जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखापाल मो० शफी अनवर द्वारा जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखागार के अभिलेख (सं०-10272, जिल्द सं०-65, वर्ष, 1960 अररिया) में कुटकृत किये जाने के संबंध में एक आवेदन 15 दिसंबर 2025 को टाउन थाना में दिया गया. जिसके आधार पर अररिया थाना (कांड सं०-505/25) मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में केवाला नं०-10272 में 03 व्यक्तियों का नाम अंकित था. प्राथमिकी अभियुक्त सोनु उर्फ सनाउल्लाह शेख एवं अन्य द्वारा जिला निबंधन कार्यालय के कर्मी के साथ मिलकर कुटरचित कर अभिलेख सं०-10272, जिल्द सं०-65, पृष्ठ सं०-344 से 346 वर्ष, 1960 को बदल दिये जाने का मामला सही पाया गया. छापामारी दल सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया. इसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में जिला निबंधन कार्यालय के कर्मियों के साथ मिलकर अभिलेख सं०-10272, जिल्द सं०-65, पृष्ठ सं०-344 से 346 वर्ष, 1960 को बदलवाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इस कुटकृत में शामिल जिला निबंधन कार्यालय के कर्मी एवं गिरफ्तार आरोपी सोनु उर्फ सनाउल्लाह शेख के अन्य सहयोगियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *