Ranchi: लड़की से मिलने गये युवक को बैट्री चोर बोलकर मॉब लिचिंग में शामिल एक और आरोपी को पंडवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी योगेन्द्र कुमार महतो उर्फ योगेन्द्र महतो पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा का रहने वाला है. मनोज राम के लिखित आवेदन के आधार पर 4 नामजद एवं 10-12 अन्य अज्ञात के विरूद्ध पुत्र पवन कुमार वर्ष को बांधकर मारपीट करने से मौत हो जाने के आरोप दर्ज है. अनुसंधान के क्रम में 23 फरवरी को पारसनाथ मेहता तथा उसके पिता बिरेन्द्र महतो को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. बाकी अन्य अभियुक्त फरार चल रहा था जिनमें से योगेन्द्र कुमार महतो उर्फ योगेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21-22 की रात में थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही में एक व्यक्ति को चोरी के संदेह में पकड़कर बांधकर मारपीट की जा रही है. सूचना के आधार पर सन्हा दर्ज करते हुए गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा गया. घटनास्थल पर पहुँचकर गश्ती दल के पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम कोकरसा, टोला तेलियाही निवासी पारसनाथ मेहता के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी के संदेह में एक व्यक्ति पवन कुमार को पकड़कर घर के बरामदे में लगी चौकी से दोनों हाथ-पैर बाँधकर बेरहमी से मारपीट की गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घायल पवन कुमार को उनके चंगुल से मुक्त कराकर तत्काल मेदनीनगर सदर अस्पताल भेजा गया. जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में मृतक के पिता मनोज राम के लिखित आवेदन के आधार पर पड़वा थाना (कांड संख्या-13/2026) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *