Patna: नोखा एवं बिक्रमगंज स्टेशन से कलेक्शन का रुपया गायब करने वाला कर्मी को रोहताश के बिक्रमगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कर्मी ने ही रुपये पचाने के नियत से झुठी प्राथमिकी भी दर्ज कराया था. भोजपुपर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बकसन्जा निवासी गिरफ्तार आरोपी कर्मी कुश कुमार के निशानदेही पर 2,66,750 रुपया नगद और एक पिट्टु बैग पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार 28 जनवरी को बैंक की फ्रेंचाइजी कम्पनी हिटाची का एक कर्मी कुश कुमार ने बिक्रमगंज थाना में एक लिखित शिकायत किया कि नोखा एवं बिक्रमगंज स्टेशन से कलेक्शन किया हुआ 3,11,451 रू० से भरा पिट्ठु बैग एक बाईक सवार तीन अज्ञात ने बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड में लूट लिया. मामले को लेकर बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्यवाही करते हुए घटनास्थल तथा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हिटाची कम्पनी के कर्मी कुश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाया. इसके बाद कुश कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में कर्मी ने खुलासा करते हुए बताया गया कि बिक्रमगंज एव नोखा स्टेशन से प्राप्त किये गये 3,11,451 रू० एसबीआई बिक्रमगंज में जमा कराना था. जिसे पचाने के नियत से उनके द्वारा बिक्रमगंज थाने में झुठी प्राथमिकि दर्ज करायी गयी. हिटाची कम्पनी के कर्मी कुश कुमार के निशानदेही पर उनके घर से 2,66,750 रू० एवं एक पिट्ठु बैग बरामद किया गया. शेष रूपये की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है. लूट का झुठा प्राथमिकि दर्ज कराने तथा सरकारी रूपये की हेरा-फेरी करने के आरोप में कुश कुमार को गिरफ्तार किया गया.
