Ranchi: बकरी खोजने के दौरान गुमला के खटखोर पहाड़ जंगल में बम फटने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां खतरे से बाहर है. पुलिस के अनुसार बीती रात रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा निवासी 57 वर्षीय बिजुर्ग असारू मुण्डा अपना बकरी खोजने खटखोर पहाड़ जंगल में गया था. इसी क्रम में एक काला रंग का छोटा सा गोल आकार का वस्तु (बारूद युक्त गोला) मिला, जिसे असारू मुण्डा उठा लिया. दबाव पड़ने पर फट जाने के कारण असारू मुण्डा जख्मी हो गया. परिजनों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया, ईलाज चल रहा है. फिलहाल जख्मी खतरे से बाहर है. परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सुअर (बाराह) से अपने फसलों को नुकसान पहुँचाने से रोकने एवं शिकार के उद्देश्य से खेत में बारूद से बनाया हुआ देशी बम जैसे वस्तु को रखा जाता है. जिससे यह घटना घटित हुई है. पुलिस जख्मी असारू मुण्डा से बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
