Patna: खगड़िया के झीमा गांव स्थित हेलना पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान अमौसी थाना पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. अमौसी थाना क्षेत्र के मोरकाही झीमा निवासी गिरफ्तार आरोपी तिलो सदा के पास से एक देशी कट्टा औऱ दो गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देशानुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में अमौसी थाना क्षेत्र में संध्या गस्ती में ग्राम झीमा (हेलना पुल) पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूदा पुलिस जवान आरोपी को दबोच लिया. तलाशी के क्रम में 1 देशी कट्टा, 2 गोली के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में अमौसी थाना कांड (संख्या-13/26) में मामला दर्ज किया गया है. तिलो सदा का आपराधिक इतिहास रहा है. आऱोपी के विरुद्ध मोरकाही थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *