Ranchi: भू-माफिया सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य को हथियार-गोली के साथ रांची के गोंदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रहने वाले गिरफ्तार आरोपी एतवा टोप्पो के पास से 9 एमएम का एक पिस्टल, चार गोली और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी के निर्देश पर लगातार भू-माफियाओं एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी की गतिविधियों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कांके एवं गोंदा थाना क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया अपने संगठित गिरोह के माध्यम से हथियार के बल पर भू-विवाद को उत्पन्न कर अवैध कब्जा किये जाने का प्रयास किया जा रहा है. इन माफिया में जेल में बंद आरोपी भी शामिल है. डीएसपी (मु०) प्रथम के नेतृत्व में कांके, गोंदा एवं पिठौरिया थाना की एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में एतवा टोप्पो के घर पहुँचकर तलाशी के क्रम में एक 9 एमएम पिस्टल बरामद किया गया. जिसे अनलॉक करने पर पिस्टल के मैगजीन में चार गोली लोड मिला. एतवा टोप्पो के द्वारा भी जमीन की खरीद-बिक्री का अवैध कार्य किया जाता है तथा यह भू-माफिया सींडीकेट का एक सक्रिय सदस्य है. हथियार के स्रोत व आपूर्तिकर्ता के संबंध में छानबीन की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed