Ranchi: लोहरदगा के चरिमा बगीचा में चोरी की बाईक खरीद-ब्रिकी पहुंचे एक आरोपी को पुलिस दबोचने लिया है. हालांकि अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार आरोपी जसीम अंसारी कैरो थाना क्षेत्र के ग्गाम चरिमा नाथुटोला का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर चार बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा एसपी को बीते संध्या में गुप्त सूचना मिली कि चरिमा बगीचा के पास चोरी के बाईक के खरीद बिक्री का कार्य होने वाला है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम चरिमा बगीचा के पास छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान दो लोग भागने लगे. भाग रहे आरोपी में शामिल जसीम अंसारी को पीछाकर पकड़ा गया. वही फरार आरोपी के बारे में बताया कि वह मेरा दोस्त रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा मधुपुर के रहने वाले मेराज खान है. बगीचा के पास बेचने के लिए लाए गए दो बाईक (JH01DE-3514 और JH01BU-2544) बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया गया कि समसुल अंसारी उर्फ शंभु एवं फैजल खान के द्वारा चोरी कर दो बाईक बेचने के लिए दिया गया जो मेरे घर के आंगना में खडा है. आरोपी के निशानदेही पर दोनो बाईक बरामद किया गया. इस संबंध में कैरो थाना (काण्ड सं0 66/25) में मामला दर्ज किया गया है. जसीम अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चान्हो थाना (कांड संख्या- 95/2024) में पूर्व से एक मामला दर्ज है.
