Saharsa: सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित पटोरी बाजार में शराब लोड ट्रक के साथ एक आरोपी को बिहरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद शराब का खेप झारखंड से लाया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी कलाम अंसारी झारखंड के दुमका जिले के तालझाड़ी थाना क्षेत्र के केंदखपड़ा का रहने वाला है. मौके पर से ट्रक (JH10DC5776), 60 कार्टून विदेशी शराब (518.400ली) और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पर्दाथ, शराब निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा नशीली पदार्थ तस्करों के विरूद्ध लागातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिहरा थाना के पदाधिकारी को दिवा गश्ती के दौरान मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण इकाई एवं जिला आसूचना इकाई से सूचना मिली कि ग्राम सिहौल की ओर से एक लाल रंग का ट्रक अवैध विदेशी शराब लेकर सहरसा-सुपौल राज्य मार्ग होते हुए सुपौल की दिशा में जा रहा है. सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. टीम जब आजाद चौक पहुंची तो देखे कि एक ट्रक पटोरी बाजार की ओर से आ रहा है. संदिग्ध ट्रक (JH10DC5776) को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास किया गया, जिसे घेराबंदी कर आरोपी कलाम अंसारी को पकड़ा गया. ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन एवं बॉडी के अंदर विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी, तलाशी में 518.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. बरामद विदेशी शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4,70,000 रू० आंकी गई है. इस संबंध में बिहरा थाना (कांड संख्या-48/2026) में मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछ-ताछ की जा रही है तथा इस मामले से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गंभीरता से जांच की जा रही है. ताकि इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *