Patna: गया सेंट्रल जेल मोबाईल पर बात करते विडियो सोशल मिडिया पर वायरल मामले में एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत उर्फ टाइगर रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र के वंशीबिगहा का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर 2024 को सेंट्रल जेल के प्र० उपाधीक्षक ने टंकित आवेदन दिया. जिसमें बताया गया कि रामपुर थाना के कुछ कैदियो द्वारा केन्द्रीय कारा के अंदर प्रतिबंधित मोबाईल का उपयोग करते हुए विडियो वायरल हुआ है. आवेदन के आधार पर रामपुर थाना (कांड संख्या-617/24) किया गया. रामपुर थाना पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत अमरजीत को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
