Ranchi: वायुसेना का पहला एयर शो 19-20 अप्रैल को रांची में होने जा रहा है. रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में शानदार हवाई करतबो का आसमान में जादू देंखने को मिलेगा. भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19-20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रहा है. जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है. सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी. यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा. प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है.
