Ranchi: सराईकेला में युवती के अपहरण के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को जला दिया. इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई. इसमे तीन पुलिसकर्मी समेत अन्य चोटिल हो गए. मामला नीमडीह थाना क्षेत्र के झीमडी गांव का है. जहां दो अलग-अलग समुदाय के से जुड़ा मामला है. सराईकेला एसपी ने घटना की पुष्टि की है. घटना को सूचना मिलते ही सराईकेला एसपी, चांडिल एसडीपीओ, थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. स्थित फिलहाल नियंत्रण में है. वही युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है. आरोपी युवक को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को आरोपित युवक तस्लीम अंसारी ने हथियार के बल पर एक बालिग युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया था. युवती की मां ने इस संबंध में नीमडीह थाना में लिखित शिकायत की. आरोप है कि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं की. शनिवार को युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान झड़प हो गया. आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी की. पुलिस वाहन समेत अन्य वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *