Ranchi: चाइबासा में मंगलवार को हुए मुठभेड़ के बाद जराईकेला के जंगल मे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाये गये पत्थर के पांच मोर्चा को ध्वस्त किया है. वही 20 किग्रा के बरामद आईईडी को मौके पर नष्ट कर दिया. नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के दौरान मंगलवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के पश्चात लगातार सर्च अभियान इलाके में चलाया जा रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोपहर करीब 2.45 बजे में राधा पोड़ा के जंगल में 5 पत्थर का मोर्चा को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया. वही बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. इसके अलावे भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed