Patna: ज्वेलरी दुकान में लूट के बाद 20 लाख में पूर्व पार्षद को बेचा को बेचा गया था. इसके बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों जाकर कोई नौकरी करने लगा तो कोई रिश्तेदार के यहां रुका. ग्राहक बन शो-रूम में घुसने वाला आरोपी आरा टाउन थाना पुलिस जम्मू से गिरफ्तार किया है.
आरा के टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक स्थित तनिष्क शोरूम से लगभग 10 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस लूटकांड में वांछित अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के महेन्द्रपुर गांव का निवासी सूरज मंडल को जम्मू से गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम में प्रवेश करता और फिर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देता है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए सूरज मंडल जम्मू भाग गया था. लूट कांड के बाद आरोपियों ने वैशाली जिला के एक पूर्व वार्ड पार्षद को 20 लाख रुपए में गहने बेच दिए थे और उसके बाद से अपराधी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे. ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाए इसलिए हरियाणा, जम्मू और छत्तीसगढ़ जाकर छिप गए थे. कोई रिश्तेदारों के पास था तो कोई प्राइवेट नौकरी करने लगा था. लेकिन गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जांच टीम तकनीकी सूत्रों के आधार पर उनके ठिकानों तक पहुंची. छत्तीसगढ़, जम्मू और हरियाणा से पुलिस 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया.
