Ranchi: लातेहार के चंदवा में फायरिंग और बमबाजी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने लिया है. देर रात अपराधियों ने चंदवा साइडिंग टोरी में गोलीबारी और बमबारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. जिसमे बताया गया है कि उस घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे अमन साहू लेता है. यह घटना सिर्फ रंजीत गुप्ता, सुमित चटर्जी तुम्हारे कान का पर्दा हटाने के लिए था, इसके पहले भी मेरे द्वारा तुम्हारे रंजीत गुप्ता साइडिंग में गोलीबारी करके तुम्हे चेतवानी दी गई थी फिर भी मेरी बात को तुमने नजरअंदाज किया ये घटना उसी का परिणाम है, अगर इस घटना के बावजूद भी आप लोगों को मेरी बात नहीं समझ आती है तो अगली बार ऑफिस और घर और गाड़ी पर बम फेंका जाएगा. क्योंकि यह सब जगह भी हम लोगों से छुपी हुई नहीं है अगर मेरी बातों और कारनामों का आप लोगों पर असर हो गया है तो अच्छी बात है अन्यथा अगला धमाका इससे भी दर्दनाक और जोरदार होगा. वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
