Ranchi: रांची में ब्राउन शुगर की किंगपिन बिहार के सासाराम निवासी भाभीजी उर्फ रुबी देवी के बाद रांची में में मौसा जी का कारोबार चल रहा है. भाभी जी बढ़ते पुलिस को देखते हुए 29 अप्रैल को सरेंडर कर दी थी. इधर रविवार को 37.91 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ पकड़े गये आरोपी ने खुलासा किया है कि सासाराम के ही ब्राउन शुगर कारोबारी पिता-पुत्र से खरीदकर रांची में सप्लाई करते है. हिन्दीपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर के रहने वाले आरोपी मो० राजु को उस वक्त पकड़ा गया जब वह ब्राउन शुगर देने छोटा तालाब के पास देने आया था. हालांकि अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास कुछ असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा ब्राउन शूगर सफ्लाई किया जा रहा है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी किया गया. छापेमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोगो को बातचीत करते देखा. जो पुलिस को देखकर भागने लगा. भागने के क्रम में मो० राजू को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जिसका बाजार मूल्य 750000 रुपया बताया गया है. फरार आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि दोनों छोबी गली नियर छोटी मस्जिद के पास रहने वाले मो० आकिब अख्तर उर्फ आकिब व शाहिल नवाज उर्फ वसीम है. ब्राउन शूगर के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि बिहार के सासाराम जिले के बबन साह उर्फ मौसा जी और उसका पुत्र सूरज कुमार साह से ब्राउन शूगर खरीद कर लाते है. और साकिब अख्तर उर्फ आकिब एवं साहिल नवाज उर्फ वसीम को देने आये थे. इस संबंध में हिन्दपीढ़ी थाना (काण्ड सं0-76/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से  ठाकुरगाँव और सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed