Patna: बिहार के पूर्व सीएम लालू के विधायक बेटे तेजप्रताप यादव के इशारे पर नाचने वाले पुलिसकर्मी का वायरल वीडियों पर पटना पुलिस गंभीरता से लिया है. एसएसपी ने वायरल वीडियो और संज्ञान लेते हुए सिपाही दीपक कुमार को सस्पेंड करते हुए लाइन क्लोज कर दिया है. दीपक वर्तमान में तेजप्रताप यादव का अंगरक्षक था. एसएसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार सोशल मिडिया में वायरल विधायक तेज प्रताप यादव के कहने पर अंगरक्षक (सिपाही) दीपक कुमार के डांस (नाचने) एवं इनके द्वारा आम स्थान पर वर्दी में नाच (डांस) करने की बात संज्ञान में आने पर, अंगरक्षक सिपाही दीपक कुमार को पुलिस केन्द्र, क्लौज कर उनके स्थान पर दुसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया.
बता दे कि विधायक तेजप्रताप यादव पर अपने सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार को नाचने को कहा. घर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजप्रताप ने गाना गया और वर्दी में तैनात दीपक को नाचने को कहा, नही नाचने लर निलंबित करने की बात कही. इस वाकया का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed