Patna: रुपये लेनदेन मामले में वायरल विडियों पर कार्रवाई   में केवटी थानाध्यक्ष के साथ चौकीदार निलंबित कर दिया गया है. साथ ही केवटी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राहुल कुमार एवं चौकीदार  राहुल राजा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरु करने के लिये दरभंगा एसपी ने अनुशंसा भेजी है.

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में कमतौल सदर-2 के एसडीपीओ से जाँच कराया गया. जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसमे उल्लेख किया गया है कि वायरल वीडियों के संबंध में चौकीदार राहुल राजा का बयान लिया गया, जिसमें राहुल राजा द्वारा बताया गया कि यह वीडियो लगभग पांच माह पूर्व का है.

आवेदक आकाश कुमार गुप्ता अपने रिश्तेदार चंदन कुमार गुप्ता राहुल राजा के पास आए तथा बताये कि बड़ा बाबू ने हमलोगो को आपके पास भेजा है. आपके इलाके ग्राम छतवन के मो० एनायतुल्ला के पास बैट्री का 80,000 रूपया बकाया है जो दे नही रहा है. उसका दिया हुआ चेक भी बाउन्स कर गया है॥ इसी मामले में केस करने के लिए थाना आये थे तो बडा बाबू बोले है कि राहुल से बात किजिए वो आपका पैसा दिलवा देगा. मैं मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू जो मेरे इलाके का रहने वाला है जिसे मैं पूर्व से जानता हूँ, उसे फोन किया और बताया की तुमने चंदन बैट्री का बकाया अस्सी हजार रूपया नहीं दिया है तुमपर केस हो रहा है. इसपर वह बोला की भैया केस नहीं होने दिजिए में थाना आ रहा हूँ. कुछ ही देर बाद मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू थाना आया और चंदन बैट्री के दुकान मालिक से बोला कि एक बार में 80,000 रूपया देने में असमर्थ हूँ अभी 10,000 रूपया ले लिजिए बाकि किस्तों में दे दूँगा. परन्तु चंदन कुमार गुप्ता एक ही बार में सारा पैसा देने का दबाव बनाये हुए थे. काफी देर वार्ता करने पर दोनो पक्षों में सहमति बनी कि अभी 15000 रूपया दिया जाए और बाँकि पैसा किस्तों में दिया जायेगा. मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू के पास उस समय केवल 10,000 रूपया था तो चंदन गुप्ता बोले कि राहुल जी आप इस रकम को रख लिजिए, जब 5,000 रूपया देगा तो मैं इस रकम को मै ले लूँगा. क्योंकि मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू के बात पर विश्वास नहीं है. इसी पर चौकीदार राहुल राजा 10000 रूपया अपने पास रख लिया.

थानाध्यक्ष और चौकीदार की भुमिका संदिग्ध

जाँच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किये हैं कि इस मामले में चौकीदार राहुल राजा का क्रियाकलाप संदेह से परे नहीं है. लेन-देन का मामला दो पक्षों में के बीच था इस मामले में चौकीदार द्वारा पैसा अपने पास रख लेना उसके चरित्र तथा क्रियाकलाप को संदेहास्पद बना रहा है. ये चौकीदार के पद पर हैं, किसी संज्ञेय मामले की जांच इनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इस मामले में थानाध्यक्ष केवटी का कार्य भी संदेहास्पद है. थानाध्यक्ष केवटी को आवेदक आकाश कुमार गुप्ता एवं चंदन कुमार गुप्ता से आवेदन प्राप्त कर सक्षम पुलिस पदाधिकारी से मामले की जाँच करानी चाहिए थी. परन्तु थानाध्यक्ष, केवटी द्वारा ऐसा ना कर आवेदक को चौकीदार राहुल राजा के पास भेजा गया. ऐसी परिस्थिति में थानाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है. उक्त आरोप में जांच प्रतिवेदन से सहमत होते हुए राहुल कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये मिथिला क्षेत्र के डीआईजी को एवं राहुल राजा को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये जिला पदाधिकारी को अनुशंसा भेजी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed