Patna: मतदाताओं के कतार में खड़े फर्जी वोटर समेत पांच आरोपी को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. खगड़िया एसपी शुक्रवार को मिडिया को बताया कि पहले चरण के चुनाव के दौरान खगड़िया पुलिस पांच आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. मानसी थाना क्षेत्र के चुकती निवासी अनुरोध कुमार और उसका भाई अनुराग अर्पण, ठाठा निवासी रौशन यादव, गंगौर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी लक्ष्मण कुमार और अंकित कुमार का नाम शामिल है.

उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि मानसी थाना क्षेत्र में प्रथम चरण के मतदान के दिन मानसी सीओ जब 14:00 बजे दल-बल के साथ मध्य विधालय चुकती बूथ नं0-292 के पास पहुंचे तो अनुरोध कुमार और उसका भाई अनुराग अर्पण बूथ के 100 मीटर के अंदर ही पर्चा का वितरण कर रहा था. साथ ही मतदाताओं को एक पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने को कह रहा था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. इसी दौरान ठाठा स्थित पंचायत भवन पूर्वी ठाठा बूथ नं0-301 पर मानसी सीओ जब पहुंचे तो देखे कि रौशन यादव बूथ वोट को बाधित कर रहा था एवं मतदाताओं को एक पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने को कह रहा था. जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया. तीनों के विरूद्ध मानसी थाना (कांड सं0-252/25) में मामला दर्ज किया गया. वही गंगौर थाना क्षेत्र में मध्य विधालय कोठिया बूथ नं0-115 पर लक्ष्मण कुमार एवं अंकित कुमार वोगस वोटिंग (फर्जी वोटिंग) करने के उद्देश्य से दूसरे आदमी के बदले वोट डालने के लिए आधार कार्ड एवं वोट पर्चा लेकर मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के कतार में खड़े मिला. दोनो के विरुद्ध विरूद्ध गंगौर थाना (कांड सं0-338/25) में मामला दर्ज किया गया है. प्रथम चरण को शांतिपूर्ण रूप से कराने की प्रकिया में BNSS की धारा 170 के तहत 129 व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *