Patna: बेगुसराय के गाछी नगर में रास्ते को लेकर विवाद में फेकने में शामिल एक आरोपी को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी साह टाउन थाना क्षेत्र के गाछी नगर का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक गाछी नगर स्थित वार्ड नं0-31 में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी पिता-पुत्र एसिड फेक दिया. जिसमें लाखो थाना क्षेत्र के रौशन सिंह और टाउन थाना क्षेत्र के हर्रख के रहने वाले मुकेश पासवान जख्मी हो गया. दोनो को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है.
वही सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल किया. घटनास्थल पर उपस्थित पीड़ित से पूछताछ किया गया तो बताया कि रास्ता विवाद को लेकर लक्ष्मी साह और उसके पुत्र चंदन साह ने एसीड फेंक दिया है. घटना स्थल की जाँच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी साह को गिरफ्तार किया. सभी पहलूओं पर छानबीन की जा रही है. इस संबंध में टाउन थाना (कांड सं0-141/26) में मामला दर्ज किया गया है.
