Patna: किशनगंज से दिल्ली जा रही बस में सवार आरोपी को हथियार-गोली के साथ मधुबनी में नरहिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के थारिया निवासी गिरफ्तार आरोपी ललित कुमार के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार नरहिया थाना पुलिस को किशनगंज से दिल्ली की ओर जा रही एक नारंगी रंग की बस में 1 संदिग्ध के पास बैग में अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर नरहिया थाना की पुलिस टीम बस को रोककर तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में बस में सवार ललित कुमार राय के पास काले रंग के बैग से 1 देशी कट्टा एवं 3 गोली बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध नरहिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करने में जुट गई है. कि इस हथियार की तस्करी कहाँ की जा रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन से लोग संलिप्त हैं.
