Ranchi: लातेहार के शिबला-बारियातु मार्ग में बिना नंबर के बाईक पर सवार आरोपी को अफीम के साथ पुलिस गिरफ्तार किया है. चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा निवासी गिरफ्तार आऱोपी संदीप कुमार के पास से 514 ग्राम अफीम गादा, बिना नंबर का अपाची बाईक और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार लातेहार एसपी के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि एक बिना नंबर के बाईक पर सवार दो व्यक्ति अफीम की तस्करी करने मनातु से गिद्धी होकर टोरी जंक्सन जाने वाला है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल गिद्धी मोड़ के पास शिबला से बारियातु मार्ग मे नाका लगाकर चेकिंग प्रारंभ किया. इसी दौरान बिना नंबर के अपाची बाईक सवार चेकिंग देख कर भागने लगा. पुलिस खदेड़कर वाहन चला रहे संदीप कुमार को पकड़ा गया. फरार आरोपी का नाम उमेश गंझू बताया. तलाशी के क्रम मे बाईक के सीट के नीचे से 514 ग्राम अफीम गादा बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed