Ranchi: एनडीपीएस मामले में दो वर्ष से फरार आरोपी को खूंटी के साइको थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के धनवार निवासी आरोपी वकील साव को रांची के पंडरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से मोबाईल एवं कागजात वगैरह पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर साइको थाना प्रभारी के नेतृत्व में सायको थाना (काण्ड सं0-20/23) में पिकआप वाहन से डोडा का व्यापार करने के आरोप में दो वर्ष से फरार चल रहा था.
वही खूंटी पुलिस भण्डरा गांव एक आरोपी को अफीम और शराब को अपने घर पर रखकर सुखाने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी किरण लकड़ा को गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है. वही आरोपी के घर से 799 ग्राम अफीम बरामद किया गया है.
एक अन्य आरोपी को मारंगहादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कातुद गांव स्थित घर मे छुपाकर रखे अफीम बरामद किया है. आरोपी विक्टर नाग उर्फ डोंडा के घर पर छापामारी कर झोला में छुपाकर रखे 4.75 लाख के 900 ग्राम अफीम बरामद किया है.
एनडीपीएस मामले में दो वर्ष से फरार आरोपी वकील पंडरा से धराया, घर मे रखे अफीम के साथ दो अन्य गिरफ्तार
