Patna: अपने दादा के हत्या के बदला लेने के लिए गोपालगंज में 42 साल आरोपी हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गोपालगंज के विशंभरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सलेहपुर निवासी आरोपी संदेश कुमार निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक 3 मई को विशंभरपुर थाना में रामरतन सिंह के गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया था. जिस संबंध में विशंभरपुर थाना (कांड सं0 96/2025) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. इसी क्रम में 4 मई को विशंभरपुर थाना के मटिहनिया सलेहपुर बासवाड़ी में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली. जिसका पहचान रामरतन सिंह के रूप में की गई. तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी संदेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक और आरोपी दोनो पट्टीदार है. वर्ष 1982 में दादा जीता सिंह की हत्या जमीनी विवाद को लेकर मृतक ने किया गया था. दादा के हत्या का बदला लेने के लिए परिवार वाले द्वारा योजना बनाकर 1 मई की रात करीब 3 बजे के बीच रामरतन सिंह की हत्या कर शव को छिपा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed