Ranchi: निवेश के नाम पर 2.98 करोड़ साइबर ठगी में शामिल आरोपी को रांची साइबर थाना पुलिस जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार के पास से संलिप्त बैंक खाता विवरणी बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार राँची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या 88/25) वादी द्वारा दिए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. वादी द्वारा Telegram पर संचालित ग्लोबल इंडिया साईट के लिंक https://cboe&qwy-pages-dev/ को Click करने पर शिकागो बोर्ड ऑर्फ ऑप्शंस एक्सचेंज (Cboe) में एक ऑनलाई खाता खोल दिया गया एवं मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों का प्रलोभन देते हुए निवेश के उद्देश्य से विभिन्न बैंक खाताओं में 2,98,66,750 रूपये का साईबर अपराधियों ने हस्तानांतरण कराते हुए ठगी किया.
अनुसंधान के क्रम में संलिप्तता के बिंदु पर अनुसंधान करते हुए अनुसंधानकर्ता ने आरोपी को गिरफ्तार किया. यह खाता पहले से ही 3.29 करोड़ के एक अन्य निवेश धोखाधड़ी मामले से भी जुड़ा हुआ है. यूपी के नोएडा सेक्टर 36 थाना में मामला दर्ज है.
