Ranchi: जमशेदपुर के पारडीह तामोलीया लिंक रोड में गांजा के साथ आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी मंटु सिंह उर्फ फुचु के पास से 301.31 ग्राम गांजा और 1700 रुपया पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम के जिले में “ऑपरेशन प्रहार” शुरू किया गया है. पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम को गुप्त सूचना मिला कि पारडीह तामोलीया लिंक रोड नियर सीटी ईन होटल के पास एक संदिग्ध गांजा बेच रहा है. सुचना पर विशेष छापामारी दल आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित पारडिह तामोलिया लिंक रोड नियर सीटी ईन होटल के पास पहुँचकर संदिग्ध को पकड़ा. पकड़े गए संदिग्ध मंटु सिंह उर्फ फुचु के पास से 41 पुड़िया गांजा एवं 1700 रूपये नगद बरामद किया गया. मंटु सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मानगो थाना में पूर्व से तीन मामला दर्ज है.
