Ranchi: जमशेदपुर के सेवा सदर अस्पताल के पास एक करोड़ के जेवरात चोरी में शामिल आऱोपी को जुगसलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रितिक कुमार सिंह जुगसलाई थाना क्षेत्र के ही सेवा सदन अस्पताल के नजदीक का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर सोने का कंगन, चुड़ी, हीरा जड़ा चुड़ी, चैना, सिक्का, कानबाली, हीरा जड़ा अंगुठी, मांगटिका, लोकेट, हीरा जड़ित नथुनी, चाँदी का सिक्का, पायल, बाला, अंगुठी, कमल फूल समेत अऩ्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 1 फरवरी को जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कुल रोड नियर सेवा सदन अस्पताल के पास रात को एक घर में घुसकर अज्ञात चोरो ने आलमीरा को तोड़कर हीरा-सोना-चाँदी और अन्य महंगे जेवरात की चोरी कर लिया था. इस संदर्भ में जुगसलाई थाना (कांड संख्या-06/26) में मामला दर्ज किया गया. वही विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीमों गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वाईड की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी का जेवरात बरामद किया गया. चोरी हुए जेवरात का अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपया बताया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *