Ranchi: कोडरमा के डोमचांच पेट्रोल पंप के समीप बाईक चोरी करते आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर एक अन्य आरोपी के साथ चोरी की 10 बाईक बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी नें डोमचांच थाना क्षेत्र जानपुर के रहने वाले सन्नी कुमार (राणा) और हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के बोंगा निवासी रितिक कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 10 बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी ने चोरी की घटना पर रोकथाम लगाने तथा घटित चोरी की घटना का उद्भेदन के लिए सभी थाना प्रभारी, गस्ती दल, पीसीआर, पैंथर आदि को सजग होकर ड्यूटी करने एवं संदिग्ध से पुछताछ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया था. इसी क्रम में डोमचाच थाना क्षेत्र से एक बाईक की चोरी को लेकर राजेश कुमार यादव के आवेदन पर डोमचाच थाना (कांड संख्या 38/26) में मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम संध्या को डोमचाच बाजार के आसपास संदिग्धों पर नजर रख रही थी कि डोमचांच पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध को स्पलेंडर बाईक की चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी सन्नी कुमार (राणा) ने पुछताछ के क्रम में पुलिस टीम के समक्ष स्वीकार किया कि वह अपने साथियों आयुष कुमार और रितिक कुमार के साथ मिलकर कोडरमा, (डोमचांच एवं तिलैया), हजारीबाग, गिरिडीह, रामगड़ तथा अन्य सीमावर्ती जिलों में बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. डोमचांच स्थित क्लिनिक के पास से एक बाईक चोरी करने की बात स्वीकार किया. जिसे वह अपने साथी रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है. उस बाईक के अलावे अन्य जगहों से चोरी की गई बाईक को रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है जो सभी बाईक रितिक कुमार के पास है. पुलिस टीम हजारीबाग स्थित रितिक कुमार के घर पर छापामारी कर आरोपी से दबोच लिया. पुछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर छुपा कर रखे गये चोरी का 10 बाईक बरामद किया गया है. जिसमें डोमचाच क्लिनिक के पास से चोरी किया गया बाईक भी बरामद किया गया. अन्य आरोपियों के गिरफ्तार के लिए लगातार छापामारी जारी है.
