Patna: फर्जी DSP बनकर दरोगा की नौकरी के नाम पर ठगी मामले में आरोपी को बेगुसराय के तेघरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रिफाईनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी करण कुमार के विरुद्ध तेघड़ा थाना (कांड सं०-380/25) में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया. बनाहारा निवासी अभिषेक कुमार ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. दरोगा बहाली के नाम पर उनसे चेक ऑनलाइन पेमेंट एवं अन्य माध्यमों से करण कुमार ने 19 लाख 40000 रुपए लिए थे. पीड़ित का करण कुमार से एक लाइन होटल पर मुलाकात हुआ था. बातचीत के दौरान उन्होंने अभिषेक कुमार की बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए उसे दरोगा बहाली में परीक्षा पास करने का लालच देकर ठगी किया था. आरोपी वर्दी पहनकर रौब जमाने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी करण कुमार खुद को औरंगाबाद जिले में पोस्टेड बताता था. करण कुमार जब अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद ठगी का शक हुआ. अभिषेक कुमार ने करण कुमार के ऊपर तेगड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed