Ranchi: जमशेदपुर में रेलवे हॉस्पिटल के पीछे किताडीह में गाँजा खरीद-बिक्री करते आरोपी को परसुडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई महतोपाड़ा रोड नियर मेराज मस्जिद के पास रहने वाला शेख यासिन उर्फ बबन के पास से 2.070 किग्रा गांज पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार गुप्त सुचना मिली कि परसुडीह थाना क्षेत्र में रेलवे हॉस्पिटल के पीछे किताडीह में गाँजा का खरीद बिक्री होने वाला है. सूचना पर छापामरी टीम का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में शेख यासिन उर्फ बबन को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में यासिन उर्फ बबन के हाथ में प्लास्टिक के थैला में रखे गाँजा बरामद किया गया. शेख यासिन उर्फ बबन से गाँजा कहाँ से लाने के बारे में पुछने पर बताया कि इसका दोस्त जो गाड़ी चलाता है उसी के द्वारा उड़िसा से गाँजा लाकर दिया था. इस संबंध में परसुडीह थाना प्रभारी स्वयं लिखित बयान के आधार पर पर (कांड सं0-10/26) मामला दर्ज किया गया है.
