Ranchi: जमशेदपुर के फॉरेस्ट लाईन मानगो में ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते आरोपी को मानगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मानगो थाना क्षेत्र के आजादबस्ती का रहने वाला गिरफ्तार आसिफ अख्तर उर्फ शिबू बच्चा के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और 250 रूपये नगद पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार दाईघुटू स्थित फॉरेस्ट लाईन में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर मुख्यालय-1 डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गठित टीम कार्रवाई करते हुए मानगो थाना क्षेत्र के दाईघुटू स्थित फॉरेस्ट लाईन मानगो में आसिफ अख्तर उर्फ शिबू बच्चा को 15 पुडिया ब्राउन सुगर एवं 250 नगद रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया. आसिफ अख्तर का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध परसूडीह, चाण्डिल और मानगो थाना में 11 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *