Patna: खगड़िया में लेखा पदाधिकारी को 18 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आऱोपी के सहरसा स्थित घर में तलाशी के क्रम 3.56 लाख नकद समेत अन्य समान बरामद किया गया है. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमण्डल खगड़िया कार्यालय के आरोपी लेखा पदाधिकारी शिशिर राय को कार्यालय से ही रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी लेखा पदाधिकारी के द्वारा इन्हें स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमण्डल खगड़िया से आवंटित कार्य को पूर्ण कर उसका बिल भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-04/26) में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखा पदाधिकारी शिशिर राय को 18,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के सहरसा के कृष्णा नगर, वार्ड नं0- 37 स्थित घर की तलाशी के क्रम में 3,56,000 रु० नकद, बैंक के तीन पासबुक, एटीएम एवं आभूषण बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *