Ranchi: शराब घोटाला में पूर्व आईएएस अमित प्रकाश को एसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह समेत पांच आरोपी को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. वही गिरफ्तार पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश नवम्बर 2024 को सेवानिवृत हुए थे. अमित प्रकाश उत्पाद आयुक्त के साथ साथ एमडी जेएसबीसीएल के पद पर भी कार्यरत थे. अमित प्रकाश को देर शाम एसीबी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
अमित प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों पर बकाया राशि वसूली की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की. फर्जी बैंक गारंटी उजागर होने के बाद भी अपने कार्यकाल में संबंधित प्लेसमेंट एजेंसियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी नही की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed