Ranchi: अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिये तीसरे क़िस्त खाते में भेजने के नाम पर 11 हजार घुस मांग रहे पंचायत सेवक को हजारीबाग एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. करगालो एवं अचलजामों पंचायत के पंचायत सेवक दीपक दास को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर चमेली देवी एसीबी में लिखित शिकायत की थी. जिसमे बताया गया था कि इन्हें अबुआ आवास योजना से आवास पास हुआ है. उस आवास योजना में इन्हें दो किस्तों में 80,000 रूपया मिल चुका है. इनके द्वारा आवास निर्माण का काम चालू कर दिया गया है. तीसरे किस्त के लिये जब ये पंचायत सेवक दीपक दास से मिली तो उनके द्वारा बोला गया कि इसके लिये आपको 11,000 रूपया देना होगा. जबतक 11 हजार रूपया नहीं दीजियेगा तबतक आपके खाते में तीसरा किस्त नहीं जाएगा. पीड़िता के शिकायत पर एसीबी की जांच में 11,000 रूपया रिश्वत माँगने की बात सत्य पाया गया. इसके बाद हजारीबाग एसीबी थाना (कांड सं0-01/2025) में मामला दर्ज किया गया. वही शुक्रवार को आरोपी दीपक दास को पीड़िता से 11,000 रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed