Patna: आपसी विवाद में सारण के भावलपुर में सोमवार को फायरिंग में एक युवक घायल हो गया. सोमवार को सुबह फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग में जख्मी की युवक की पहचान अमन कुमार के रुप में की गई है जो अपने मामला के घर में रहता था. घायल को पीएचसी मढ़ौरा में प्राथमिकी इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह (पिता जयप्रकाश सिंह) एवं छोटू सिंह तथा विवेक सिंह (दोनों पिता विजय सिंह) के बीच आपसी विवाद हुआ. झगड़े के क्रम में छोटू सिंह ने गोली चला दिया. जिससे कुंदन सिंह के दोस्त अमन कुमार, पिता उमेश साह को गोली लग गई. अमन कुमार अपने मामा सुनील कुमार के घर रहता था. वही घटना की सूचना मिलने पर मढ़ौरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. एसडीपीओ अंचल निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी ली. और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. प्राथमिक जांच में यह घटना पूर्ववर्ती आपसी दुश्मनी का प्रतीत होती है. मढ़ौरा थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
