Ranchi: गोड्डा के मेहरमा थाना पुलिस ने कट्टा गोली के साथ एक आरोपी को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा है. आरोपी अक्षय कुमार मंडल उर्फ अक्षय कुमार मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी का रहने वाला है. पुलिस आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, बाइक (JH17AA8689) और एक मोबाईल बरामद किया है. जानकारी के अनुसार गोड्‌डा एसपी को सूचना मिली की एक व्यक्ति देसी कट्टा एवं जिन्दा गोली के साथ एक अपाची से भगैया से घमड़ी की तरफ आ रहा है. सूचना पर भगैया धमड़ी मार्ग में एंटी क्राईम चेकिंग लगाया गया. इसी दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल दौड़ाकर पकड़ा. जाँच के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एक जिन्दा गोली बरामद किया गया. इस संबंध में मेहरमा थाना (काड सं0-67/25) मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *