Ranchi: रांची में हजारीबाग का युवक किरायेदार बनकर ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा करते हुए सदर थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खेलगांव थाना क्षेत्र के पिताम्बरा पवित्रम होटल में रहने वाले जितेन्द्र प्रसाद कसेरा, सदर थाना क्षेत्र के पीएचईडी कॉलोनी निवासी सन्नी कुमार, फस्ट मार्क गली में इम्तियाज अंसारी के मकान में किरायेदार चन्दन कुमार और कुन्दन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 4.55 ग्राम ब्राउन सुगर और एक वजन करने का इलेक्ट्रॉनिक मशीन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार रांची एसएसपी के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया. गठित छापामारी टीम प्राप्त सूचना के आधार पर बुटी मोड़ स्थित गुमला पेट्रोल पम्प के पास से विशाल कुमार कसेरा और सन्नी कुमार को पकड़ा गया. आरोपी का तलाशी के क्रम में 7 पुड़िया में 4.55 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि वोलोग फस्ट मार्क गली में रहने वाले दो व्यक्तियों से ब्राउन सुगर खरीदते है. आरोपी के निशानदेही पर फस्ट मार्क गली से इम्तियाज अंसारी के मकान में किरायेदार चन्दन कुमार और कुन्दन कुमार को पकड़ा गया. दोनो मूलरुप से हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से ब्राउन सुगर एवं एक वजन करने का इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद किया गया. इस संबंध में सदर थाना (काण्ड संख्या-605/25) में मामला दर्ज किया गया है.
