Ranchi: जमशेदपुर में रह रहे बनगांव के युवक को हथियार के साथ गोविन्दपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो दिन पूर्व कृष्णानगर में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था. गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले गिरफ्तार आरोपी वृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण मूलरुप से बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल औऱ 7.65 एमएम का एक गोली पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बरामद पिस्टल उनके साथी लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुकी का है. जमीन कारोबार लोकनाथ ठाकुर को अगस्त 2024 में में उसके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दिया गया था. तब से ही यह पिस्टल पास में रख रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसूचना प्राप्त हुई कि 21 दिसंबर को कृष्णानगर में फायरिंग करने तथा बीरेन्द्र महतो को जख्मी करने की घटना में शामिल बृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण खैरबनी रोड के पास जंगल में छुपा फिर रहा हैं. सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल मौके पर पहुँच सर्च अभियान चलाया. खैरबनी रोड के बाँये तरफ जंगल में कुछ दूर आगे बढ़ने पर पर आरोपी बैठा बैठा दिखाई दिया. जो पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि भाग रहे आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर देशी पिस्टल, गोली बरामद किया गया. इस संदर्भ में गोविन्दपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
