Saharsa: सहरसा के सलखुआ इलाके में युवती के हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या की गई थी. सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया वार्ड नं-03 के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी भूपन यादव के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा 8 मार्च को सलखुआ थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया. एफएसएल तथा डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. इस संबंध में सलखुआ थाना (कांड संख्या-40/26) में मामला दर्ज किया गया. सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम आसूचना संकलन, तकनीकी अनुसंधान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापामारी करते हुए आरोपी भूपन यादव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही एंव स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया. प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला कि आरोपी  एवं युवती (मृतिका) के बीच प्रेम प्रसंग से संबंधित विवाद चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed