Patna: होमगार्ड बहाली में चचेरे भाई के जगह दौड़ने आये युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बायोमैट्रीक मिलान नहीं होने पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी की पहचान युवराज कुमार के रूप में कई गई है. मामला मधेपुरा जिला का है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस मधेपुरा में 5 जून से होमगार्ड भर्ती के लिए नामांकन चल रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी रूप से सफल क्रियान्व्यन के लिए डीएम, एसपी के निर्देश पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को निबंधन के दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले युवराज कुमार नामक अभ्यर्थी युवराज कुमार का बायोमैट्रीक मिलान नहीं हो पा रहा था. पूछताछ में भी सदिग्ध लग रहा था. कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि ये अपने चचेरा भाई युवराज कुमार के स्थान में दौड़ने के लिए आये थे. इनका वास्तिक नाम छोटू कुमार है. प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर मधेपुरा थाना (कांड सं0-644/25) मामला दर्ज किया गया. वही आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
